August 29, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 नवंबर 2022। क्षेत्र के युवाओं की खेल प्रतिभा राष्ट्रीय स्तर पर निखर कर सामने आ रही है। युवा आदित्य पुत्र कन्हैयालाल तावनिया ने गोंडा यूपी में आयोजित 54 केजी कैडेट्स मेन्स की नेशनल ग्रेपलिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया है। तावनिया ने टाइम्स के साथ बातचीत में इस सफलता का श्रेय अपने अभिभावक व एनआईएस कोच नितिन सिंह को दिया। सिंह ने बताया कि युवक ने नेशनल खेल में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। सिकंदर सिंह व मुकेश जांगिड़ सहित युवक के मित्रों व परिजनों ने उसे शुभकामनाएं दी।