






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 नवंबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के नागरिक सीएम के आगमन के लिए लंबे समय से पलकें बिछाए इंतजार कर थे और आज उनकी उम्मीदें एक बार फिर धूमिल हो गई है। सीएम अशोक गहलोत 30 नवंबर को बीकानेर आएंगे व उसके बाद सरदारशहर भी जाएंगे। बीकानेर में वे पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में मेगा जॉब फेयर का उद्घाटन करेंगे और यहीं से सरदारशहर के उपचुनाव के दौरान गांधी चौक पर जनसभा को सम्बोधित करेंगे। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ में गुसाईंसर बड़ा में तैयार अस्पताल भवन व सोनियासर गोदारण में शहीद हेतराम गोदारा की प्रतिमा अनावरण का इंतजार कर रही है। निर्माणकर्ताओं द्वारा सीएम को बुलाने के प्रयास लगातार जारी है और दो बार उनके आगमन का माहौल भी बना परंतु उससे आगे का कार्यक्रम तय नहीं हो पाया। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से बड़ी संख्या में नागरिक बीकानेर पहुंचेगे तथा बड़ी संख्या में सरदारशहर भी जाएंगे और सीएम की सभा में भाग लेंगे।




