






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अप्रैल 2025। महावीर जयंती के अवसर पर गुरूवार सुबह अहिंसा रैली निकाली गई। जैन सभा, महिला मंडल, युवक परिषद एवं अणुव्रत समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस रैली में इन संगठनों के पदाधिकारियों, स्कूली बच्चों, ज्ञानशाला के बच्चों, कन्या मंडल, महिला मंडल की कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली तेरापंथ सेवाकेन्द्र मालू भवन से रवाना हुई एवं कस्बे के मुख्य बाजार से होते हुए पुन: मालू भवन पहुंच कर पूर्ण हुई। जहां विराजित साध्वियों ने महावीर जंयती के उपलक्ष्य में प्रेरणा पाथेय प्रदान किया। रैली में जैन सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, अणुव्रत समिति उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, कमल सिंघी, दीपक सेठिया, तुलसीराम चौरडिया, कमल बोथरा, प्रमोद बोथरा, विनय दुग्गड़ व महिला मंडल, कन्या मंडल की पदाधिकारी आदि ने सक्रिय रहे। रैली में महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल, बाल निकेतन स्कूल एवं सेवाधाम छात्रावास के बच्चों ने भागीदारी निभाई। रैली के समापन पर धर्मसभा का आयोजन मालू भवन में किया गया।




