






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अप्रैल 2025। श्रीडूंगरगढ़ के किसानों को गत मूंगफली की सरकारी खरीद में खासा परेशान होना पड़ा था और लंबे समय तक किसानों को परेशानियां झेलने के बाद अतिरिक्त खरीद केन्द्र स्वीकृत हुआ था। लेकिन अब रबी की फसल की सरकारी खरीद के लिए क्षेत्र के किसानों को दिक्कतें नहीं झेलनी पड़ेगी। क्योंकि सहकारिता विभाग द्वारा क्षेत्र में छह खरीद केन्द्र संचालित किए जाएगें। यहां श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी एवं श्रीडूंगरगढ़ ए दो खरीद केन्द्र तो पहले ही स्वीकृत कर दिए गए थे एवं बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ के गांव सांवतसर, बापेऊ, जोधासर एवं लिखमादेसर में खरीद केन्द्र स्वीकृत कर दिए गए है। इन केन्द्रों पर चने एवं सरसों की सरकारी खरीद किसान करवा सकेगें। इन केन्द्रों का संचालन इन गांवों की ग्राम सेवा सहकारी समिति द्वारा किया जाएगा। बापेऊ ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक राकेश सारण ने बताया कि क्षेत्र में छह खरीद केन्द्र होने से किसानों को चने एवं सरसों की सरकारी खरीद में कोई दिक्कतें नहीं होगी व जल्द ही खरीद शुरू हो पाएगी। विदित रहे कि पूरे जिले में अतिरिक्त खरीद केन्द्र केवल पांच ही स्वीकृत हुए है एवं इनमें से भी चार खरीद केन्द्र अकेले श्रीडूंगरगढ़ के हुए है।



