May 21, 2026
agan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रैल 2022। क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आज विधायक लोक सेवा केंद्र व उपखंड कार्यालय पहुंची और ज्ञापन देते हुए खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जोड़ने के डोर टू डोर सर्वे में ड्यूटी नहीं लगाने की गुहार की है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें 6 माह से 6 वर्ष के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिलाओं को मानक पोषाहार के नियम के तहत, महिला व बाल विकास के आदेश के तहत आईसीडीसी कार्मिकों को विशेष रूप से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को गैर आईसीडीसी कार्यों में नहीं लगाया जाए, का हवाला देते खाद्य सुरक्षा के सर्वे में कार्य मुक्त रखने की मांग की है। बता देवें ग्राम विकास अधिकारियों ने पूर्व में सर्वे के लिए मना कर दिया है व अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी इस कार्य में ड्यूटी नहीं देने के आग्रह के साथ एकजुट हो गए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक सेवा केंद्र में ज्ञापन देती आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं।