May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 नवंबर 2022। जम्मूकश्मीर से सिंगापुर तक 15 हजार किलोमीटर की यात्रा कर नागरिकों को स्वच्छता का संदेश देने वाला साइकिल यात्री 19 वर्षीय विजय भास्कर का श्रीडूंगरगढ़ में आज स्वागत सम्मान किया गया। विजय भास्कर कल देर रात श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और आशीष पेट्रोल पंप पर उनके ठहरने की व्यवस्था की गई। आज सुबह रवाना होने से पहले फुलमाला से उत्साही युवाओं ने विजय का सम्मान कर उन्हें तिरंगा भेंट किया। आशीष जाड़िवाल ने उन्हें धूप से आंखो का बचाव करने वाला चश्मा उपहार में दिया। इस दौरान भाजपा नेता तोलाराम जाखड़, मनीष कुमार, जेपी स्वामी, बलवंत नाई, पांचीलाल नैण, बजरंग नाई, पंकज प्रजापत, जेपी तोलम्बिया सहित स्कूल के युवा मौजूद रहें।
साफ सुथरा हो देश हमारा-भास्कर
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विजय भास्कर ने कहा कि हमारे देश का हर नागरिक कचरा कहां फेंकना ये सीख जाएं तो कचरे की आधी समस्याएं समाप्त हो जाएगी और कचरा मुक्त भारत बन सकेगा। भास्कर ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को बताया कि उनके एक विदेशी मित्र ने उन्हें कहा कि भारत बहुत सुदंर है लेकिन यहां पर चारों ओर कचरा व गरीबी है। इस बात से उन्हें तकलीफ हुई और मैं इस यात्रा पर निकल पड़ा जिससे नागरिकों को स्वच्छता का संदेश देते हुए उन्हें बता पाऊं कि ये देश हमारा है और हमें ही इसे सुदंर व स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। भास्कर ने बताया कि वे एक टेंट हाउस भी अपने साथ रखते है और खाना बनाने का सामान भी साथ लेकर चलते है। कहीं कोई व्यवस्था नहीं हो तो वे स्वयं ही खाना बनाकर खा लेते है और टेंट में आराम करते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आशीष जाड़िवाल ने की ठहरने की व्यवस्था, दिया उपहार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा विजय भास्कर का स्वागत सम्मान कर शुभकामनाएं दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आस पास के बालकों ने साइकिल यात्रा के प्रति उत्साह प्रकट करते हुए विजय से पूछे अनेक सवाल।