






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 नवम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में जब आंनद और उत्सव में क्षेत्र के सभी नागरिक दीपावली का त्योंहार मना रहें थे तब कुछ सेवादार पूरी निष्ठा से सामाजिक सेवा में तैनात रहे थे। आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार डागा के साथ सेवादार, सत्यनारायण टाक, प्रियंक शाह, रामसिंह राजपुरोहित, नारायण जाट, जतन राजपुरोहित, जय बाहेती, रमाकांत, श्याम सैन, मदन सोनी सेवा में खड़े रहें। डागा ने बताया कि सेवादार रात 3 बजे तक सरकारी अस्पताल में पटाखों से जलने वाले मरीजों के प्राथमिक उपचार के दौरान अस्पताल के कार्मिकों का सहयोग करने में जुटें रहें। उन्होंने कहा कि दीपावली को देखते हुए सेवा समिति ने किसी अनहोनी घटना पर तुरन्त काबू के लिए एम्बुलेंस और आगजनी से निपटने के लिए पानी के टैंकर की व्यवस्था करने में तैनात रहें। समिति के सत्यनारायण टाक ने बताया कि कस्बे में एक जगह हुई आगजनी घटना को सेवादारों ने तुरन्त बुझाया। समिति के सेवादार आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए दीपावली की शाम 8 बजे अस्पताल पहुंच गई थी।




