May 19, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टुबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव बीरमसर, कितासर, धीरदेसर चोटियान में ग्रामीणों के घरों में नकबजनी कर लाखों रुपए के जेवरात, गहने, नकदी चोरी करने वाले चोर गिरोह के दूसरे अभियुक्त को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि शातिर चोर सुजानगढ़ निवासी 27 वर्षीय नंदकिशोर स्वामी को नागौर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। वहां से न्यायालय द्वारा प्रोडेक्शन वारंट पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने उसे हासिल किया। इस चोर से पूछताछ करने पर चोर ने गांव बीरमसर में गत 18 जून को, कितासर में 20 अगस्त को, 29 अगस्त को धीरदेसर चोटियान में चोरियां करना स्वीकार किया। इसके साथी के बारे में पूछताछ कर जानकारी ली गई। इसी जानकारी के आधार पर इन चोरियों में शामिल दूसरे अभियुक्त रोरू बड़ी, लक्ष्मणगढ़ निवासी 31 वर्षीय सुरेश कुमार जाट को गिरफ्तार किया गया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के एएसआई पूर्णमल जाट की अगुवाई में अनुसंधान दल ने दूसरे आरोपी को रविवार सुबह रतनगढ़ में इसके छिपे हुए ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया गया है। विदित रहे कि सुजानगढ़ निवासी चोर नंदकिशोर शातिर है एवं उसके खिलाफ अलग अलग थानों में नकबजनी, चोरी के करीब 18 मुकदमें दर्ज है इन चोरों के पकड़े जाने के बाद क्षेत्र में हुई अन्य चोरियों का खुलासा भी होने की उम्मीद है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर तनगढ़ में अपने ठिकाने पर छिपा हुआ था।