






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अक्टूबर 2025। नगरपालिका द्वारा ठेला रेहड़ी संचालकों को हटाने के विरोध में प्रदर्शन में शामिल हुए एसएफआई के दो युवा नेता मुकेश ज्याणी व गौरव टाडा को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया सहित किसान सभा व एसएफआई समर्थकों ने गिरफ्तारी का विरोध भी जताया। दोनों को गुरूवार को जेसी कर दिया व शुक्रवार को बीकानेर के अनुसूचित जाति व जनजाति कोर्ट से जमानत पर रिहा किया गया है। दोनों युवा जब क्षेत्र में लौटे तो पूर्व विधायक महिया की अगुवाई में उनका फुलमालाओं से स्वागत किया। महिया ने सत्ता के खिलाफ संघर्ष का नारा बुलंद करने की बात कहते हुए कहा कि तानाशाही ताकतों का विरोध और श्रमिक मजदूर, आमजन के हित में संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरन किसान सभा के जिला सचिव जेठाराम लाखुसर, सरपंच सुनील मेघवाल, सत्तुनाथ सिद्ध, गिरधारी जाखड़, मुखराम नायक आदि उपस्थित रहें व इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए।




