






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2023। दो बच्चों की माँ को उसके पीहर के घर से आरोपी उठाकर ले गए व अपहरण कर लिया। विवाहिता के भाई ने पुलिस थाने पहुंच कर बहन को ढूंढ लाने की गुहार थानेदार से लगाई है। गांव मणकरासर निवासी 37 वर्षीय रामेश्वरलाल ने गांव साधासर थाना जसरासर निवासी रामलाल जाट, रूघाराम व राजेन्द्र के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी 31 वर्षीय मेरी बहन कालीदेवी के ससुराल के निवासी है और आरोपी तीन साल से उसे तंग परेशान कर रहें है। हमने व जीजा ने आरोपियों को समझाने के अनेक प्रयास किया तो आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देते हुए बहन को उठा कर ले जाने व बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। करीब 20 दिन पहले हम उसे पीहर ले आए। 16 मई की रात को सभी लोग सो रहे थे तो पीछे से बहन को डरा धमकाकर उसके सामान सहित अपहरण कर ले गए। सेरूणा पुलिस ने एसएटी एक्ट सहित अनेक धाराओं में मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ को सौंप दी है।



