






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़ थाने में जबरन घर में घुस कर एक महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने व उठा ले जाने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि महिला के पति ने मुकदमा दर्ज करवाया व बताया कि वह घर से बाहर गया था और पीछे से दो युवक सागरमल व सांवरमल मेरी जबरन मेरी ढाणी में घुसे व पत्नी की लज्जा भंग करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। पुत्र के साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। पति के आने पर महिला ने सभी बात बताई तो पति ने आरोपियों को ओलमा दिया तो दोनों ने महिला को जबरन उठा कर ले जाने की धमकी दी। पति ने पुलिस से आरोपियों को दंडित करने की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।



