May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2021। कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनियों के बीच देर रात राज्य सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। आने वाले दिनों में सभी धार्मिक मेलों के आयोजनों पर रोक लगाई गई है। सरकार ने सार्वजनिक धार्मिक मेलों पर रोक लगा दी है। कांवड़ यात्रा और 21 जुलाई को ईदुलजुहा पर सामुहिक रूप से एकत्र होने पर रोक लगाते हुए 20 से 24 जुलाई के गोवर्धन में मुडिया पूर्णिमा मेले पर रोक लगाई है। जैन धर्म में भी चातुर्मास पर्व का आयोजन नहीं किया जाएगा। सरकार ने स्विंमिंग पुलों के खुलने पर पूरी तरह से रोक लगाई है क्योंकि पानी से संक्रमण फैलने का खतरा अधिक होता है। सार्वजनिक पार्कों में सुबह 5 बजे से शाम 4 बजे तक ही घूमने की अनुमति होगी। पार्क में भी जिन्होंने कम से कम एक डोज लगवा ली हो वे शाम 4 बजे से 8 बजे तक भी पार्क आ सकेंगे।