






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मई 2025। क्षेत्र में लगातार भूमि विवादों में ईजाफा हा रहा है। शनिवार को कालूबास निवासी नारायणदास स्वामी ने हुणतमल सुनार व उसके बेटे अनिल सोनी के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसका एक संयुक्त खातेदारी का खेत खसरा नबंर 822 रोही श्रीडूंगरगढ़ में स्थित है। परिवादी ने अपने खेत के चारों ओर तारपट्टी करवा रखी थी। इस खेत के उत्तरी पूर्वी सीमा पर खेत पडौसी लिछमा देवी पत्नी हुणतमल सुनार निवासी श्रीडूंगरगढ़ का खेत स्थित है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने खेत संभालने पहुंचा तो हुणतराम व उसके बेटे अनिल सोनी व अन्य दो तीन जनों ने परिवादी के खेत की उत्तर पूर्व की सींव में लगी पट्टियां व तार चोरी कर ले गए। परिवादी ने बताया कि वह 6 मई को खेत संभालने पहुंचा तो सब ठीक था। उसके बाद आरोपियों ने अवैध रूप से उसके खेत पर कब्जा करने का प्रयास करते हुए पट्टियां उखाड़ दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को दी है।



