May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-04-08 at 20.36.17

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रैल 2025। हनुमान जयंती पर सालासर बालाजी के दर्शन करने के लिए पदयात्रियों का जत्था मंगलवार को सालासर पैदल यात्री संघ कालूबास के बैनर तले रवाना हुआ। मंगलवार शाम को कालूबास के वार्ड 40 में स्थित संघ के रवानगी स्थल पर बाबा की विशेष पूजा अर्चना की गई एवं नाचते गाते उत्साह के साथ जूलूस में बाबा के दिवाने रवाना हुए। संघ अध्यक्ष रामवतार पारीक ने बताया कि संघ में 80 से अधिक जातरू शामिल है एवं प्रथम पड़ाव रीड़ी 132 केवी जीएसएस रखा गया है। यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर बाबा की ज्योत की जा रही है एवं श्रृद्धालुओं द्वारा बाबा के भजनों का रस लिया जा रहा है।