






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अक्टूबर 2023। मारपीट कर जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाते हुए एक युवक ने तीन नामजद के खिलाफ सेरूणा थाने में मामला दर्ज करवाया है। सेरूणा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय बाबूलाल पुत्र हड़मानाराम निवासी सेरूणा ने इसी गांव के लालनाथ, बीरबलनाथ, शिवनाथ, टिकुनाथ निवासी सेरूणा के खिलाफ 23 अक्टूबर को रात 8.30 बजे सी लड़ाई झगड़ा करने व जातिसूचक गालियां निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ गोमाराम जाट के सुपुर्द कर दी है।



