May 21, 2026
IMG-20220607-WA0003

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2022। सोशल मीडिया के माध्यम से अपराधिक प्रवृति को बढ़ाने वालों परर पुलिस की साइबर टीम की नजर है। रोजाना ऐसे मामलों में युवाओं की गिरफ्तारी हो रही है। सेरुणा थाना पुलिस ने अपराधियों के एक ग्रुप में शामिल एक जनें को गिरफ्तार किया। एसएचओ रामचंद्र ढाका ने बताया कि पुलिस ने अपराधियों से जुड़े एक व्हाट्सएप ग्रुप जिसका नाम मोनू ग्रुप है, से जुड़े गांव जोधासर निवासी नरेंद्र सिंह को शांति भंग के आरोप‌ में गिरफ्तार किया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार आरोपी के खिलाफ एक घरेलू मामले को छोड़कर अन्य कोई अपराधिक मामला दर्ज नहीं है।