






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मई 2022। कालू रोड की बड़ी ईदगाह में खुदा की इबादत करते हुए सजदे में सैंकड़ो सर झुके और क्षेत्र सहित देश में अपन चैन और तरक्की की दुआ मांगते हुए हाथ उठे। यहां सुबह 7.30 बजे जामा मस्जिद के इमाम फजले हक ने नमाज अदा करवाई। नेशनल हाइवे स्थित मरकज मदीना मस्जिद में भी मौलाना तोफिक ने बड़ी संख्या में नागरिकों को ईद की नमाज अदा करवाई। क्षेत्र भर में मुस्लिम समाज के नागरिक रमजान माह को अलविदा कहते हुए धूमधाम से ईद मना जा रहें है। ईदगाह के बाहर मेले का सा माहौल है और परम्परागत वेशभूषा में सजे नागरिक एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दें रहें है। घरों में सेवईयां व मिठाईयां बनाई गई है व एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देने की रस्म अदायगी घर घर निभाई जा रही है। कांग्रेस नेता केसराराम गोदारा व सेवादल के प्रमुख विमल भाटी ईदगाह पहुंचे व मुस्लिम समाज के नागरिकों को ईद की बधाईयां दी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के इमरान राईन ने सभी समाज बंधुओं को बधाई दी। मुस्लिम समाज के आम से लेकर खास तक सभी नागरिकों व बच्चों ने ईद की नमाज अदा करने में भाग लिया।
प्रशासन रहा तैनात, दी मुबारकबाद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ईद के मौके पर श्रीडूंगरगढ़ थाना, सेरूणा थाना, कालू थाना के जवानों सहित 15 आरएसी जवान, 10 होमगार्ड जवान क्षेत्र में तैनात किए गए है। सभी बड़े स्थानों पर नमाज शांतिपूर्ण रही है तथा पुलिस प्रशासन मुस्तेदी के साथ तैनात रहा। वहीं उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी, सीओ श्रीडूंगरगढ़ दिनेश कुमार, थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने मुस्लिम समाज को ईद की मुबारकबाद दी है।












