May 19, 2026
10-octttttttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 फरवरी 2024। गत दो वर्षों से जयकारों के साथ ध्वज उठाकर बिना रूके दौड़ते हुए अपने ईष्ट के धाम पहुंच कर दर्शन करने का डाक ध्वजा यात्राओं का चलन खूब बढ़ रहा है। श्रीडूंगरगढ़ से आगामी 18 फरवरी को धोलिया रोड स्थित रामदेवजी मंदिर से सुबह 10.15 बजे ज्योत आरती के बाद डाक ध्वजा यात्रा रवाना होगी। श्रद्धालु चांदी की ध्वजा लेकर बिना रूके बाबा के दरबार रूणिचा तक पहुंच कर दर्शन करेंगे। आयोजक नारायण सुनार ने बताया कि 270 किलोमीटर की यात्रा लगातार करीब 21 घंटे 21 मिनिट पर पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। ये संघ की दूसरी डाक ध्वजा यात्रा होगी और बड़ी संख्या में युवा श्रद्धालु यात्रा में भाग लेंगे। कोई भी युवा श्रद्धालु इसमें भाग लेने के लिए 9950791913 पर संपर्क कर सकते है।