






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मई 2023। आड़सर बास के माहेश्वरी भवन में सप्त दिवसीय भागवत कथा आज प्रारंभ हुई। भवन में भव्य सजावट की गई है व संगीतमय कथा का वाचन दोपहर 12.15 बजे से बालसंत भोले बाबा कर रहें है। बाबा ने आज कथा के प्रथम दिन कथा का माहात्म्य बताते हुए कलयुग में मोक्ष प्राप्ति का मार्ग भागवत ज्ञान कथा श्रवण से ही संभव बताया। मायरा वाचन रात 8 बजे से विद्यासागर महाराज द्वारा किया जाएगा। कथा प्रारंभ से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने मंगल वेश में भाग लिया। बैंड बाजा के साथ यात्रा में झांकिया सजाई गई व भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे। आयोजक नरसिंगलाल राठी परिवार ने सभी का आभार जताया।








