






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मई 2023। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मूलाराम थोरी को समरसता पुरस्कार दिया गया है। दिल्ली में रविवार को आयोजित भव्य समारोह में नेपाल के उपराष्ट्रपति महावीर प्रसाद टोरडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध रॉय, सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट ए. पी.सिंह द्वारा थोरी को उनके सेवा कार्य देखते हुए साफा, शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्हें अभिनंदन पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट दी गयी। इस दौरान मूलाराम ने अनेक कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात की व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी स्मारक पर जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। स्थानीय कांग्रेस सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। मूलाराम ने सभी का आभार जताते हुए पार्टी हित में सेवाएं देने की बात कही।






