






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जुलाई 2024। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति का सूत्रपात गुरूवार को भारती कॉम्पिटिशन क्लासेज के रूप में हो रहा है। गुरूवार सुबह 11 बजे महाविद्यालय प्रांगण में मेगा सेमिनार आयोजित होगा और सेमिनार के साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए कक्षाकक्ष का उद्घाटन किया जाएगा। इस सेमिनार में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है। कॉम्पिटिशन क्लासेज के डायरेक्टर कानाराम गोदारा ने बताया कि संस्था में विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं को क्रेक कर सरकारी नौकरियों में सलेक्शन हासिल करने के लिए तकनीकी रूप से सुदृढ़ रणनीति बनाई गई है। क्लासेज में दसवीं व बाहरवीं की ट्यूशन फीस से भी कम फीस में श्रेष्ठ मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसमें प्रवेश के लिए विद्यार्थी 8104531404 पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करवा सकते है। वहीं गुरूवार को सीधे सेमिनार में भाग लेकर भी विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे। व्याख्याता सांवरमल शर्मा ने बताया कि पहली बार क्षेत्र में सुव्यवस्थित ढंग से विषयों के विशेषज्ञों के साथ एक बड़ा प्रयास किया जा रहा है। जिसमें लक्ष्य केवल विद्यार्थी का सलेक्शन ही रखा गया है। शर्मा ने बताया कि सेमिनार में 12वीं पास एवं स्नातक स्तरीय शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों एवं स्नातक पास कर चुके युवाओं को सरकारी नौकरियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। ध्यान रहें भारती काम्पिटिशन क्लासेज में प्रशिक्षण देने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। इस टीम में सरकारी सेवाओं में चयनित होने वाले, सीकर, जयपुर की उच्च स्तरीय कोचिंग क्लासेज में अध्यापन करवा चुके विभिन्न विषय विशेषज्ञों को शामिल किया गया है।
निःशुल्क वाहन और लाइब्रेरी सुविधा मिलेगी, वाहन रूट होगा ये..
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षा से जुड़े इस सेमिनार में भाग लेने के लिए विद्यार्थी निःशुल्क वाहन सुविधा का लाभ ले सकेंगे। निदेशक कानाराम गोदारा (केआर फौजी) ने बताया कि नए बैच में विद्यार्थियों को निःशुल्क वाहन सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। जो सुबह 10.30 बजे कॉलेज से रवाना होकर रानी बाजार, आखों के अस्पताल रोड से झंवर बस स्टैंड होकर घुमचकर होते हुए 11 बजे पुनः कॉलेज पहुंचेगी। वहीं तैयारी से संबंधित विभिन्न किताबों के साथ लाईब्रेरी की सुविधा भी पूर्णतः निःशुल्क दी जाएगी। विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।




