






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2025। भारती निकेतन विद्यालय व महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा एकेडमिक सफलताओं के साथ विभिन्न खेलों में भी सफलता के कीर्तिमान रच रहें है। भारती निकेतन महाविद्यालय में प्रथम वर्ष की छात्रा असलेखा सोनी ने एमजीएसयू में आयोजित अंतर महाविद्यालय वूशु चैंपियनशिप में 70 किलो भार वर्ग में स्वर्णपदक हासिल किया है। बीकानेर के नेहरू शारदा पीठ कॉलेज बीकानेर में आयोजित प्रतियोगिता में असलेखा ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। कॉलेज में स्पोटर्स के एचओडी नितिन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पदक विजेता बनने के साथ ही असलेखा ने ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। शारीरिक शिक्षक शुभकरण राजपुरोहित ने बताया कि छात्रा की इस उपलब्धि पर संस्था संचालक ओमप्रकाश स्वामी, श्यामसुंदर स्वामी ने प्रसन्नता जताई व छात्रा को बधाई दी। स्वामी ने आगामी प्रदर्शन के लिए निरंतर अभ्यास करने व बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आनंद नारायण पुरोहित, कोऑर्डिनेटर रमेश कुमार भोजक एवं संस्था परिवार ने छात्रा असलेखा सहित संस्था के खेल विभाग को शुभकामनाएं दी।




