






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2025। क्षेत्र के गांव सांवतसर में एक महिला ने अपने पैतृक मकान पर कब्जा कर लेने एवं घर आने पर मारपीट कर लज्जा भंग करने, बेटे का हाथ तोड़ देने का आरोप लगाते हुए अपने ही परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। शेरूणा थाने से मिली जानकारी के अनुसार सांवतसर निवासी गुड्डी देवी ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को अपने खेत से अपने घर आई तो पति के भाई कालूराम, कालूराम की पत्नी लिछमा, कालूराम के बेटे संतोष एवं पति के दूसरे भाई ओमप्रकाश के पुत्र बुधराम ने घर में घुस कर उसके साथ मारपीट की एवं लज्जा भंग की। उसका बेटा छुडवाने आया तो आरोपियों ने उसका हाथ भी तोड़ दिया। गुड्डी देवी ने आरोपियों को उनकी जमीन पर कब्जा कर लेने और घर नहीं आने के लिए पाबंद करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं मामले की जांच हैडकांस्टेबल आवड़दान करेगें।



