






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अक्टूबर 2020। भाजपा द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं प्रशिक्षण में पार्टी की विचारधारा, रीति नीति एवं केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को समझ कर कार्यकर्ता आम जन को भाजपा से जोड़ेगा। इसी लक्ष्य के साथ भाजपा के प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशों पर जिला समन्वयक शिव प्रजापत ने बीकानेर जिला देहात के सभी मंडलों प्रशिक्षण टोली का गठन किया है। यह टोली अपने-अपने मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करने एवं वर्ग की व्यवस्था संबंधी जिम्मेदारी निभाएगी। जिला उपाध्यक्ष प्रजापत ने बताया की श्रीडूंगरगढ़ शहर मंडल में सत्यनारायण पेड़ीवाल को संयोजक, भवानी उपाध्याय को सहसंयोजक, जितेन्द्र झाबक, रजत आसोपा, ओमसिंह को सदस्य एवं प्रदीप जोशी को समन्वयक बनाया गया है। इसी प्रकार श्रीडूंगरगढ़ देहात में मोहननाथ सिद्ध को संयोजक, महेश शर्मा को सहसंयोजक, ओमप्रकाश सोनी, जेठूसिंह, किशन खिलेरी को सदस्य व जगदीश पारीक को समन्वयक, बापेऊ मंडल में रामनिवास बनिया को संयोजक, गोपाल गरूवा को सहसंयोजक, नरपतसिंह, रामनारायण कुम्हार, श्रवण कूकणा को सदस्य एवं शुभकरण विश्नोई को समन्वयक, मोमासर मंडल में विक्रमसिंह सत्तासर को संयोजक, जितेन्द्र सैनी को सहसंयोजक, दलीप पंचारिया, रूपाराम बावरी, भगवतीप्रसाद को सदस्य एवं दिनेश मोट को समन्वयक मनोनीत किया गया है। इनके अलावा भी जिले के सभी मंडलों में इन टोलियों का गठन कर लिया गया है।



