May 21, 2026
10-octtt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जनवरी 2024। ब्लॉक स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को सुबह 9.15 बजे राजकीय रूपादेवी मोहता स्कूल के मैदान में प्रारंभ होगा। उपखंड कार्यालय के सभागार में एसडीएम मुकेश चौधरी की अध्यक्षता में समारोह की तैयारी बैठक संपन्न हुई। चौधरी ने गणतंत्र दिवस उत्साह पूर्वक मनाने व विभिन्न तैयारियों संबंधी दिशा निर्देश दिए। चौधरी ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय समारोह में सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के बच्चों के द्वारा सामूहिक व्यायाम, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं परेड आदि का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रति वर्ष की भांति अपने-अपने क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाले कार्मिकों एवं सामाजिक गतिविधियों में सराहनीय योगदान देने वाले नागरिकों का सम्मान किया जाएगा। इस दौरान बैठक में तहसीलदार राजवीरसिंह, वृत्त अधिकारी गोमाराम जाट, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका, प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ताल मैदान सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।