May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-09-24 at 1.08.30 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2023। दिवंगत समाजसेवी विजयसिंह पारख की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा में किया गया है। शिविर में अंतराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त पर्यावरणविद श्यामसुंदर ज्याणी ने प्रथम रक्तदाता के रूप में रक्तदान कर शिविर का उद्घाटन किया। ज्याणी ने कहा किसी के प्राण बचाने की आत्मसंतुष्टी से जुड़ने का मौका हमें रक्तदान करने से ही मिल सकता है। ज्याणी ने बताया कि वे स्वयं प्रति तीन माह बाद लगातार रक्तदान करते है। आज ज्याणी ने श्रीडूंगरगढ़ शिविर में रक्तदान किया व युवाओं को रक्तदान की प्ररेणा दी। रक्त संग्रहण टीम के डॉक्टर कुलदीप मेहरा ने बताया कि प्रत्येक स्वस्थ नागरिक रक्तदाता बन सकता है और इससे वे स्वयं भी अनेक बीमारियों से बच सकते है। रक्तदाता बनकर किसी के लिए जीवन रक्षक बन सकते है। अनेक मौजिज नागरिक यहां उपस्थित है और आज सितंबर माह के अंतिम रविवार को बाजार बंद होने के कारण सभी आम नागरिकों, महिलाओं व युवाओं से शिविर स्थल पर पहुंच कर रक्तदान करने की अपील भी की है। शिविर में अनेक महिलाएं भी रक्तदान करने पहुंची है। सभी रक्तदाताओं का आयोजक पारख परिवार के सुमति पारख द्वारा विशेष सम्मान किया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्तदाताओं का किया जा रहा है सम्मान।