






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितंबर 2025। मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जामा मस्जिद मैदान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट एवं इमाम हुसैन फिक्र ए मिल्लत सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में तीसरा रक्तदान शिविर प्रारंभ हो गया है। शिविर का उद्घाटन इमाम फजले हक सहित समाजसेवियों ने किया। इमाम ने पीड़ित मानवता के लिए युवाओं से रक्तदान कर समाजहित में अपना योगदान देने की बात कही। शिविर में महिला रक्तदाताओं के लिए पृथ्क व्यवस्थाएं की गई है। दोनों समाज सेवी संस्थाओं के खिदमतगार सेवा में तत्पर है और व्यापक व्यवस्थाओं में जुटे है। ट्रस्ट के अध्यक्ष रमजान बहलीम ने विशिष्ट जनों से शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने की अपील करते हुए युवाओं से रक्तदान कर किसी का जीवन बचाने में सहयोगी बनने की बात कही है। शाम 6 बजे तक रक्त संग्रहण किया जाएगा।









