May 20, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जुलाई 2023। हेमासर के पास हाइवे पर एक बोलेरो कैम्पर अनियंत्रित होकर पलट गई और इसमें सवार एक जना घायल हो गया। कैम्पर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और बुधवाली रतनगढ निवासी नंदूसिंह पुत्र सुमेरसिंह घायल हो गया। आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और हेड कांस्टेबल हवासिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच प्रारंभ की। कैम्पर सवार बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रहा था व हाइवे टोल की टीम भी मौके पर पहुंची।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कैम्पर बोलेरो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई और चालक घायल हो गया।