May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 दिसम्बर 2021। शुक्रवार रात को श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में चोरों ने तांडव मचाया ओर कालूबास  निवासी एक बाप और बेटे के घरों के ताले तोड़ दिए। प्राप्त सूचना के अनुसार कालूबास निवासी जगदीश पुरोहित और उनके बेटे पुरुषोत्तम पुरोहित का घर पास पास ही स्थित है। दोनों का पूरा परिवार एक विवाह समारोह में भाग लेने के लिए राजगढ़ गए हुए है। ओर पीछे से शुक्रवार रात को दोनो घरों में चोरों ने सेंध लगा ली है। घर के बाहर मुख्य दरवाजे पर तो ताले लगे हुए ही पड़े हैं और चोरों ने छत की जाली तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया है। चोर छत के रास्ते घर मे घुसे ओर घर के अंदर कमरों पर लगे ताले तोड़ दिए और चोरी कर ली। चोरों ने कितनी बड़ी चोरी की है इसका पता तो दोनो परिवारों के राजगढ़ से लौटने के बाद ही चल पाएगा, फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और छानबीन शुरू कर रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छत का दरवाजा भी खोला चोरों ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दूसरे घर में खिड़की तोड़ी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर के बाहर जान पहचान वाले एकत्र, बाहर लगे है ताले, अंदर की वारदात।