May 21, 2026
पीली साडियां पहन महिलाएं निकली घरों से, जानें क्षेत्र की धार्मिक खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मार्च 2021। होली के बाद बुधवार को फाल्गुन चतुर्थी पर महिलाओं ने आज आस चौथ का व्रत रखा व घर में सुख शांति व बच्चों की समृद्धि की मनोतियाँ मांगी। पीली साडियां पहन कर महिलाएं सामूहिक रूप से घरों से बाहर निकली एवं अपने अपने मोहल्लों में खेजड़ी के वृक्षों के नीचे आस चौथ की कहानी सुन पूजन किया। इस दौरान महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया और बहुओं ने बड़ी बुजुर्ग महिलाओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बुजुर्ग महिला गीता देवी ने बताया कि बुधवार को चौथ होने के कारण व्रत विशेष महत्व का हो गया व गणेश जी के प्रसाद भोग लगा कर इसमे एक वक्त दिन में ही भोजन भी किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने आस चौथ का व्रत किया व आस माता से मांगी मनोतियाँ।