






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितंबर 2023। आधी रात बाद हाइवे पर एक सड़क हादसा हुआ जिसमें चार कार सवार घायल घायल हो गए व एक ऊंट की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेरूणा के पास गाजियाबाद से बीकानेर जा रही एक कार ने बीकानेर की ओर जा रहें लकड़ी से भरे ऊंट गाड़े को पीछे से टक्कर मारी। लकड़ियां ऊंट पर गिरी व ऊंट की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं ऊंट गाड़ा चालक 34 वर्षीय भंवरा राम पुत्र गिरधर निवासी बांदनु घायल हुआ जिसे श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी से बीकानेर रेफर कर दिया गया। सेरूणा थाने के हेड कांस्टेबल मनोज कुमार ने बताया कि कार सवार 6 जनों में 2 जने घायल हुए व अन्य दो ओर चोटिल हुए, शेष दो सेफ रहें। कार सवार गाजियाबाद निवासी इजहार, साकिर, अख्तर व मोहम्मद चांद को भी श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर ले जाया गया। मौके पर लखासर हाइवे टोल टीम पहुंची व क्रेन की मदद से हाइवे क्लियर करवाया। सेरूणा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




