






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रैल 2025। बीती रात एक विवाह समारोह में भाग लेने आए मेहमानों की वापसी में तीव्र मोड़ पर एक कार पलट गई और कार में सवार दो जनों को चोटें आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव इदंपालसर में विवाह समारोह में भाग लेकर चूरू जिले के नेछवा एवं निंबीजोधा निवासी 4 जने वापस लौट रहे थे। अल सुबह करीब 3 बजे बीदासर रोड़ पर माताजी मंदिर मोड़ पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी पलटने से गाड़ी में सवार दो जनों को अधिक चोटें आई एवं दो जनों को मामूली चोटें आई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं ड्यूटी ऑफिसर देवाराम सहित टीम ने मौका मुआयना करते हुए कार को संभाला। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के कार्यकर्ता एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचें एवं घायलों को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लेकर आए। जहां दो जनों को सामान्य प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई एवं अधिक चोटें आने वाले निंबीजोधा निवासी 48 वर्षीय किशोर लूहार एवं नेछवा निवासी 55 वर्षीय नौकर भाट को बीकानेर रेफर कर दिया गया। गनीमत रही कि इन दोनों को भी कोई गंभीर चोटें नहीं है एवं दोनो को अंदरूनी जांच आदि के लिए बीकानेर भेजा गया है। अलसुबह एम्बुलेंस लेकर पहुंचने वालों में सोसायटी के कार्यकर्ता मुन्ना कुंजड़ा, धन्ना राजपूत, अमीर खान शामिल रहे।





