May 20, 2026
भीषण गर्मी में जतन

माँ की स्मृति में पुत्री ने जरूरतमंद परिवार को दिया कूलर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक बेटी ने अपनी दिवंगत माँ की स्मृति में एक जरूरतमंद परिवार को कूलर देकर राहत दी है। मोमासर बास निवासी ओमप्रकाश प्रजापत की पत्नी टुस्मा प्रजापत ने इसी मोहल्ले में रहने वाले तारा पत्नी श्रवण कुमार सारस्वत के घर कूलर दिया। टुस्मा ने बताया कि भीषण गर्मी में राहत के लिए दिवंगत मुरली देवी पत्नी रामकुमार गेदर की स्मृति में कूलर का दान दिया गया है। सारस्वत परिवार ने आभार जताया। बता देवें गर्मी से राहत के लिए अनेक दानदाता जरूरतमंद परिवारों, गौशालाओं, विभिन्न स्थानों पर जल सेवाओं के लिए बढ़चढ़ कर अपनी सेवाएं दे रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टुस्मा पत्नी ओमप्रकाश प्रजापत ने दिवंगत माता की स्मृति में जरूरतमंद परिवार को कूलर दिया।

विधायक ने जल सेवा की प्रेरणा दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2024। देहात भाजपा द्वारा बीकानेर के गंगानगर चौराहे पर आम राहगिरों के लिए ठंडे पानी कैंपर रखवाकर जल सेवा दी जा रही है। आज श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने गर्मी में जल सेवा को मानव सेवा बताते हुए यहां लोगों को जलसेवा दी। सारस्वत ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देशानुसार भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अनेक स्थानों पर जलसेवा की जा रही है। आज देहात जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी, जिला महामंत्री श्याम पंचारिया, जिला उपाध्यक्ष सवाईसिंह तंवर व कुम्भाराम सिद्ध, जिला मंत्री कैलाश बिश्नोई, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसराज सिंवर, रजनीकांत सारस्वत, युवा मोर्चा के श्यामसुंदर शर्मा, अशोक नाई, करणाराम गेदर, भाजपा कार्यालय प्रभारी अर्जुन सिंह, भगवान सिंह लखासर सहित अनेक भाजपाई मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ने दी जलसेवा की प्रेरणा, गर्मी में बताया इसे महान सेवा।

कोटासर गौशाला में चार दानदाताओं ने चार कूलर लगवाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर की श्रीकरणी गौशाला में आज चार दानदाताओं ने 65000 रूपए की लागत के चार बड़े कूलर गौवंश के लिए लगवाएं है। गौशाला समिति के अगरसिंह ने बताया कि नौतपा की प्रचंड गर्मी में गौवंश के लिए गंगाशहर निवासी व चंडीगढ प्रवासी संजय कुमार बोथरा व बेंगलूरू प्रवासी गंगाशहर निवासी जयचंदलाल, सूरत निवासी स्वास्तिक क्रिएशन व जिनेश कुमार पुत्र विनोदचंद्र शाह ने अपनी माता गोपीकाबेन की स्मृति में सहयोग देकर ये कूलर लगवाएं है। वहीं आज गीता परिवार राजस्थान के प्रदेश सचिव गोपालसिंह नाथावत, गौग्राम सेवा संघ राजस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष सूरजमलसिंह नीमराना, संयुक्त मंत्री महेंद्रसिंह तंवर, बीकानेर गौशाला संघ के उपाध्यक्ष प्रेमसिंह घूमांदा, तुलसी गौशाला समिति के चंदवीरसिंह नीमराना गौशाला भ्रमण करने श्रीकरणी गौशाला पहुंचे। इन्होंने कूलर सेवा का शुभारंभ किया और दानदाताओं का आभार जताया। कालूराम सुथार ने कूलरों की फिटिंग कर अपनी सेवा दी। गौशाला समिति के अमरसिंह, मूलाराम सारण, किशोरसिंह राठौड़, ओमसिंह भाटी, मोहनसिंह चौहान, ओमप्रकाश ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया व सभी दानदाताओं का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशाला में पधारे संघ के पदाधिकारियों ने किया कूलरों का उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समिति सदस्यों ने किया अतिथियों का स्वागत सम्मान।