






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जून 2025। गांव तोलियासर के राउमावि में कक्षा 11 व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए सोमवार को विद्यालय प्रांगण में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को उनकी रुचि और योग्यता के अनुसार विषयों का चयन करने में मार्गदर्शन देने हेतु सेमिनार का आयोजन किया। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के प्रबंधक विशाल स्वामी ने विद्यार्थियों को एक आदर्श व जिम्मेदार नागरिक बनने और बेहतर जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी। कॉमर्स विषय के बारे में जानकारी देने हेतु क्षेत्र के युवा सीए भावेश बंग (असिस्टेंट मैनेजर, B4 कंपनी लिमिटेड, गुरुग्राम) ने सीए बनने की पूरी प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाया। सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कॉमर्स विभागाध्यक्ष सूर्यकांत चुरा ने सरकारी और निजी क्षेत्रों में कॉमर्स विषय के अंतर्गत उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। भारतीय निकेतन विद्यालय के विज्ञान संकाय प्रमुख प्रमोद कुमार यादव (B.Tech, BITS Pilani) ने विज्ञान क्षेत्र में करियर की व्यापक संभावनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में अंग्रेज़ी विषय के प्रबुद्ध शिक्षक ओमप्रकाश राजपुरोहित ने आटर्स विषय का महत्व व भविष्य में इस में स्कॉप पर विस्तृत चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, अनुशासन और नशा-मुक्त जीवन के महत्व पर बल दिया। कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमी गणेश सिंह राजपुरोहित ने बच्चों को भावी जीवन की शुभकामनाएं देते हुए सफल जीवन के लिए प्रकृति संरक्षण के महत्व को उजागर किया। विद्यालय की ओर से सुरेंद्र राजपुरोहित और ओमप्रकाश की सक्रिय उपस्थिति रही। राजपुरोहित ने कहा कि ये सेमिनार विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। कार्यक्रम का संयोजन करते हुए विजय सिंह ने सभी का आभार जताया।




