May 21, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जून 2025। सोमवार को दोपहर करीब 1.30 बजे हाइवे पर कालू लिंक रोड पर एक इको एंबुलेंस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार छैलूसिंह व जसवंतसिंह निवासी लखासर को चोटें आई। दोनों युवकों के चाचा विजेंद्र सिंह पुत्र धन्नेसिंह ने इको एंबुलेंस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि चालक ने बिना इंडीकेटर दिए ही लापरवाही व तेज गति से अचानक कालू लिंक रोड की ओर टर्न ले लिया। जिससे चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रामावतार को दी गई है।