






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रैल 2022। गत 13 अप्रैल को नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में घायल बालक के दादा ने अब श्रीडूंगरगढ़ थाने में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि माणकरासर निवासी केसराराम मेघवाल ने गांव सातलेरा में संतलाल जाट का कुंआ काश्त करने के लिए हिस्से पर ले रखा है। गत 13 अप्रैल को केसराराम अपने पोते कमलेश के साथ आंखें दिखाने के लिए श्रीडूंगरगढ़ आ रहा था। दोनो सड़क के किनारे किनारे साईड में चल रहे थे कि पीछे से रतनगढ़ की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की कार के ड्राईवर तेजगति एवं लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए कमलेश को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कमलेश के सर में व पैर में गंभीर चोटें आई। कमलेश इतने दिनों तक बीकानेर पीबीएम में भर्ती था एवं इस कारण मुकदमा अब दर्ज करवाया है।



