May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-07-10 at 21.36.58

बींझासर के राउमावि में रूंख उत्सव में उत्साह के साथ शामिल सैंकड़ो विद्यार्थी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव बींझासर के राउमावि में विद्यार्थियों ने ‘एक पौधा माँ के नाम’ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन समारोहपूर्वक किया और गांव भर में 1000 पौधे लगाए है। कार्यक्रम का शुभांरभ विद्यालय परिसर में सरपंच मुखराम नैण, प्राचार्य प्रेमसिंह राठौड़, हेतदास स्वामी तथा ग्रामीणों ने पौधा लगाकर किया। उद्घाटन कार्यक्रम में पर्यावरण चेतना से संबधित जानकारियां दी गयी। इसके पश्चात सभी विद्यार्थियों और स्टाफ ने मिलकर गांव की मुख्य गलियों से पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम स्थलों पर विभिन्न टोलियों ने पौधोरोपण किया। अमृता देवी दल में कक्षा 1 से 5 के विद्यार्थी शामिल रहें जिन्होंने बनवारी लाल, चन्द्रप्रकाश, संजय, मुकेश कसाना आदि शिक्षकों के साथ रामदेव मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। वहीं राजेन्द्र सिंह दल ने जिसमें कक्षा 6से 8 के विद्यार्थी शामिल रहे। इस दल ने अंतिम कुमार, रमीला व जगनाराम के निर्देशन में करणी मंदिर और वीर तेजा मंदिर में वृक्षारोपण किया। स्वामीनाथन दल में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने दल प्रभारी प्रेमसिंह राठौड़, हेतदास स्वामी, छैलूदान चारण, कल्पना, नरेन्द्र सिंह, रामप्रताप स्वामी, अबीना मीणा, आशा वर्मा व रामदेव चौधरी के निर्देशन में वीर तेजा खेल मैदान में पोधारोपण किया। युवा दल ने गांव की श्मशान भूमि में भी पौधारोपण किया गया। विद्यालय सहायक प्रदीप गोदारा व मालाराम गोदारा ने पौधे वितरण करवाने में अहम भूमिका निभाई। पौधारोपण कार्यक्रम में भागीरथ नैण, मामराज गोदारा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी भाग लिया। पौधारोपण के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

पीएमश्री ताल मैदान में विद्यार्थियों ने लगाए 51 पौधे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के ताल मैदान स्थित पीएमश्री राउमावि में गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर  ‘हरियालो राजस्थान अभियान’ के अन्तर्गत ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधरोपण का शुभारम्भ किया गया। प्राचार्य ममता गोयल ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि पौधरोपण से पर्यावरण स्वच्छ होने के साथ-साथ जैविक विविधता का विकास होता है। इतना ही नहीं जलवायु परिवर्तन से होने वाली हानियों से बचाकर यह प्राणियों के स्वास्थ्य में सुधार में सहायक बनता है। वरिष्ठ प्राध्यापक प्रदीप कुमार कौशिक के निर्देशन में एनएसएस स्वयंसेवकों की मदद से विद्यार्थियों तथा शिक्षकों ने आज शाला के विवेकानंद हरित बाल क्रीड़ांगन तथा शाला परिसर में 51 पौधे लगाए। इससे पूर्व सात दिवस में 80 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर विद्यालय के यूथ एवं इको क्लब के पांचो सदनों के प्रभारी तथा शिक्षक उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीएमश्री ताल मैदान में किया विद्यार्थियों ने पौधारोपण।