






मौनी बाबा व सोमनाथ महाराज तक पहुंचा मुख्यमंत्री का संदेश, शॉल, श्रीफल, दक्षिणा, फल, मिठाई, माला की दी भेंट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरू पूर्णिमा के मौके पर राज्य सरकार द्वारा धर्मगुरूओं, महंतों एवं पुजारियों का सम्मान किया गया है। इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मौनी बाबा थेह एवं सोमनाथ महाराज लिखमादेसर का सम्मान देवस्थान विभाग द्वारा किया जाना था। विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि सोमनाथ महाराज को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संदेश, 2100 रुपए की नकद दक्षिणा, श्रीफल, शॉल, फल, मिठाई, माला भेंट की गई। वहीं मौनी बाबा तपस्या में थे उनका सम्मान नहीं हो पाया, जो आगामी दिनों में किया जाएगा। जिलेभर में इस अभियान के तहत बीकानेर में विशोकानंद महाराज, विमर्शानंद महाराज, महंत रामदयाल, कोलायत में अशोकानंद महाराज, चंद्रशेखर, भजनदास महाराज, नोखा में रामानंद महाराज, फक्कड़नाथ बाबा, सलामनाथ महाराज, लूणकरणसर में क्षमाराम महाराज, बीरबलनाथ महाराज, खाजूवाला से विश्वनाथ महाराज का भी गुरू पूर्णिमा के मौके पर पूजन किया गया है।

भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में मनाया गुरू पूर्णिमा का पर्व।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में गुरू पूर्णिमा पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान सरस्वती पुजन के पश्चात भाषण प्रतियोगिता में रखी गई। जिसमें प्रथम स्थान प्रीति सारस्वत, द्वितीय स्थान पर भूमिका, तृतीय स्थान रीतिका ओझा, चतुर्थ स्थान पर कीर्ति मूंधड़ा व खुशबू माली रही। प्राचार्य सत्यनारायण स्वामी, सीईओ मनमोहन व परीक्षा प्रभारी किशनलाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का आयोजन हिंदी व्याख्याता सीमा भोजक के निर्देशन में संपन्न हुआ।
श्रीऋषिकुल संस्कृत विद्यालय में किया गुरूपुजन।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। श्रीऋषिकुल संस्कृत विद्यालय में गुरूपुजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ गुरूपुजन किया। कार्यक्रम में आचार्य रवि शास्त्री व उपाचार्य गोविंद शास्त्री का आशीर्वचन संपन्न हुआ। गुरूओं ने विद्यार्थियों को गुरूपूर्णिमा का महत्व बताते हुए जीवन में गुरू के प्रति सम्मान का भाव रखने की प्रेरणा दी। पंडित रामावतार शास्त्री ने बताया कि विद्यालय के पूर्व स्नातक विद्यार्थियों ने गुरूपुजन कार्यक्रम में भाग लिया व गुरू महिमा के बारे में विचार व्यक्त किए। पूजार्जन में पंडित किशन शास्त्री, रामावतार सारस्वत, पंडित कृष्ण शर्मा, पंडित राकेश कुमार, पंडित पंकज शास्त्री, पंडित लक्ष्मण सारस्वत, विष्णु सारस्वा, पीयूष दाधीच, पंडित वासुदेव शामिल रहें।

आदर्श विद्या मंदिर में होगा 12 जुलाई को गुरूपूर्णिमा उत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय साहित्य परिषद श्रीडूंगरगढ़ इकाई द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव 12 जुलाई को आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण में शाम 4:00 बजे आयोजित किया जाएगा। इकाई अध्यक्ष भगवती पारीक ‘मनु’ ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन जोधपुर प्रांत अध्यक्ष अखिलानंद पाठक एवं श्रीडूंगरगढ़ से शिक्षाविद रूपचंद सोनी के सान्निध्य में होगा। कार्यक्रम का संचालन अम्बिका डागा द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के पश्चात नवगठित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों की परिचयात्मक बैठक एवं आपसी संवाद का कार्यक्रम भी होगा।
गुरू पूर्णिमा पर गौशाला में किया दान पुण्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुलचासर की श्रीगोपाल गौशाला में दानदाता भैरूदान मूंधड़ा परिवार सहित पहुंचे। मूंधड़ा परिवार ने गौवंश का पूजन किया। मूंधड़ा ने अपने पौत्र साकेत की सगाई होने पर गौवंश के लिए खल, मूंग चूरी व गुड़ का भंडारा भोग लगाया। सचिव रेवंतसिंह पड़िहार सहित समिति सदस्यों ने परिवार का आभार जताया।

कोटासर गौशाला में मनाया गुरू पूर्णिमा उत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर गांव की श्रीकरणी गौशाला में गुरू पूर्णिमा महोत्सव पर गौपूजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक विशाल मूंग चूरी भंडारे का भोग गौवंश को लगाया गया। गौशाला के दानदाता मास्टर देवीलाल छरंग दुलचासर, कोलकाता प्रवासी प्रवीण कुमार खेरुका एवं मंजू खेरूका ने गुरू पूर्णिमा पर सहयोग समर्पण दिया। गौशाला समिति ने दानदाताओं का आभार जताया।




