






लॉयन्स क्लब के प्रदेश पदाधिकारी पहुंचे श्रीडूंगरगढ़, चुनाव की चर्चा की, सेवा कार्यों को गति देने की दी प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मार्च 2025। लॉयन्स क्लब के प्रदेश पदाधिकारी शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और स्थानीय पदाधिकारियों से मिले। क्लब के पदाधिकारी सुधीर वाजपेयी, सीएस तोमर, हेमेंद्र तिवाड़ी व भूपेंद्र ने श्रीडूंगरगढ़ अध्यक्ष मनोज गुसाई से मुलाकात की। दल सदस्यों ने क्लब के आंतरिक आगामी चुनाव के बारे में चर्चा की। सदस्यों ने क्लब के कार्यों का अवलोकन करते हुए सदस्यों की सक्रियता की सराहना की। उन्होंने सेवा कार्यों को गति देने देने की प्रेरणा दी। गुसाई ने पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया और क्लब कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कल्ब के महावीर माली भी उपस्थित रहें।

जीव जतन पालिका भवन में पालिका के सेवा कार्य शुरू करवाने की मांग, चौरड़िया ने लिखा पत्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भामाशाह जतनलाल पारख ने आमजन के हितार्थ मुख्य बाजार में नगर पालिका के भव्य भवन का निर्माण करवाया। इस भवन से पालिका की जरूरी सेवाओं का संचानल नागरिकों के लिए किए जाने का आश्वासन भी दिया गया। परंतु प्रशासनिक उपेक्षा के कारण नवनिर्मित भवन से निर्माण के लंबे समय बाद भी जनता के लिए यहां कार्य होने की सुविधा प्रारंभ नहीं की गई है। ऐसे में वरिष्ठ समाजसेवी तुलसीराम चौरड़िया ने स्वायत्त शासन विभाग को पत्र लिखकर इस भवन में ही विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनाने, पालिका में सफाई संबंधी शिकायत देने सहित विभिन्न सेवाएं प्रारंभ करने की मांग की है। चौरड़िया ने बताया कि आमजन को हर एक छोटे बड़े काम के लिए हाइवे पर स्थित पालिका भवन जाना पड़ता है जबकि इस भवन का निर्माण इसीलिए करवाया गया जिससे नागरिकों को शहर के बीच में सेवा सुविधा मिल सकें। चौरड़िया ने अनेक प्रशासनिक अधिकारियों को भी पत्र की प्रतिलिपि भेज कर सुनवाई किए जाने की बात कही।
धीरदेसर में शराब ठेका बंद करवाने की मांग को लेकर धरना जारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव में शराब ठेका बन्द करने की मांग को लेकर 189वें दिन ग्रामीणों का धरना जारी है। गाँव के युवा, बुजुर्ग एवं बच्चे शांति पूर्वक शराब बन्दी की मांग की मांग को लेकर संघर्षरत है। ग्रामीणों ने सरकार एवं प्रशासन पर जनता की आवाज नहीं सुनने का आरोप लगाया। शुक्रवार को धरने पर सरपंच रामचन्द्र चोटिया, भंवरलाल, वार्ड पंच रामकरण, सांवरमल सहू, कानाराम, मनोज, मदनलाल, किशनलाल, लेखराम, तुलछाराम सांसी, मोटाराम सांसी, किशन चोटिया उपस्थिति रहें।




