






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2024। गांव तोलियासर में सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह राजपुरोहित ने गांव में चंग धमाल साथ होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में हनुमान चंग मंडली के युवाओं ने उमंग के साथ चंग बजाया व जमकर धमाल गाई। बड़ी संख्या में युवाओं व बुजुर्गों ने आयोजन में भाग लिया व चंग की ताल पर खूब झूमे। गांव ठुकरियासर में 24 मार्च को ठाकुरजी चंग मंडी द्वारा चंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में राजलदेसर, पाबूसर, भोजुसर, उदरासर, आड़सर, बिग्गा राजलवाड़ा, पातलीसर, रूपलीसर, रामसीसर, बंधनाऊ, जालबसर, आड़सर, ठुकरियासर सहित अनेक टीमों का प्रदर्शन होगा। गांव में विशेष आयोजन की तैयारियां प्रारंभ हो गई है। गांव रीड़ी व उदरासर में भी चंग के सुदंर आयोजन हो रहें है। श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर बास में घींदड़ का परंपरागत आयोजन आज प्रारंभ हो गया है। गांव मोमासर में बुधवार को प्रारंभ हुए प्रसीद्ध घींदड़ में गांव उत्साही युवा बढचढ़ कर भाग ले रहें है। विभिन्न रंग ढंग से सजे युवा अपनी कला का प्रदर्शन कर रहें है। यहां कल से आयोजन पूरे परवान पर होगा व 23 को चंग प्रतियोगिता में शेखावाटी की प्रसिद्ध चंग टीमें भाग लेने आएगी। 24 को समारोह संपन्न होगा। चुरू व बीकानेर जिले के अनेक लोग आयोजन में भाग लेंगे। बता देवें इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षक कार्यक्रम का श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेस बुक पेज पर लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। वहीं आड़सर बास के श्रीराम मंदिर में आज महिलाओं ने फागोत्सव का आयोजन किया। यहां महिला श्रद्धालुओं ने खूब भजन गाए व कीर्तन करते हुए झूमी। महिलाएं अपने घरों से लड्डूगोपाल लेकर आई व फूलों से फाग खेला।











