May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-03-21 at 22.29.23

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ में वर्ष भर में सैंकड़ो आयोजन होते है परंतु सबसे बड़ा आयोजन जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होते है, वो है रामनवमी पर होने वाली धर्मयात्रा का आयोजन। इस वर्ष रामनवमी की पूर्व संध्या पर धर्मयात्रा आयोजित होगी। प्रतिवर्ष निकलने वाली इस यात्रा की तैयारियां उत्साह के साथ विहिप के कार्यकर्ताओं ने प्रारंभ कर दी है। आज शाम विश्व हिन्दू परिषद की बैठक संपन्न हुई जिसमें जिला अध्यक्ष जगदीश स्वामी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, बजरंग दल जिला संयोजक वासुदेव सारस्वत, संरक्षक भंवरलाल दुगड़, प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुन्दर जोशी, नगर अध्यक्ष अशोक बैद, पार्षद सन्तोष बोहरा व भैराराम डूडी उपस्थित रहें। वासुदेव सारस्वत ने बताया कि रामनवमी की पूर्व संध्या पर 16 अप्रेल को विराट धर्मयात्रा का आयोजन होगा। धर्मयात्रा के संयोजक युवा भाजपा नेता व समाजसेवी बृजलाल तावणियां को नियुक्त किया गया है। भूतनाथ मंदिर के सामने से यात्रा रवाना होगी व यात्रा को भव्य व दिव्य बनाने के प्रयास संगठन सदस्यों द्वारा प्रारंभ कर दिए गए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्व हिंदू परिषद की बैठक में धर्मयात्रा निकालने का निर्णय लिया, तैयारियां प्रारंभ।