May 20, 2026
IMG-20240221-WA0004

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 फरवरी 2024। मंगलवार रात को निकाली गई पुलिसकर्मियों की स्थानांतरण लिस्ट के 298 कार्मिकों में शेरुणा थाने में भी बदलाव किया गया है। यहां से हेडकांस्टेबल मनोज कुमार को नोखा, जगदीश विश्नोई को जामसर, कांस्टेबल प्यारेलाल को लूणकरणसर, लिखमदास को कालू, शक्तिसिंह को कालू, गौरीशंकर को कालू, जगदीश भांमु को पुलिस लाइन, जयवीर सिंह को नापासर, हनुमानाराम को जामसर, मुकेश को पुलिस लाइन, भींवाराम को चौकी शेरेरा थाना नापासर, विनोद कुमार को यातायात शाखा में भेजा गया है। वहीं हेडकांस्टेबल फतेहसिंह को, आवड़दान को, कांस्टेबल सांवरमल को, खेतपाल को, हरलाल को, लूणाराम को, दिनेश कुमार को शेरुणा लगाया गया है। शेरुणा थाने से जहां 12 जनो को भेजा गया है और उनकी जगह 7 कार्मिकों को ही लगाया गया है। ऐसे में पहले से ही नफरी की कमी झेल रहे शेरुणा थाने में और पांच कांस्टेबलों की कमी कर देने से व्यवस्था और गड़बड़ा जाएगी। वहीं श्रीडूंगरगढ़ थाने में 9 को हटा कर 14 कार्मिक लगाने से नफरी में थोड़ा सुधार हुआ है। एक अन्य आदेश में श्रीडूंगरगढ़ थाने से व्यास कॉलोनी थाने में स्थानांतरित किये गए एसआई बलवीरसिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है।