






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी में नए साल में केवल एक जनवरी को बोली लग पाई व उसके बाद बरसात के कारण मंडी में बोली आयोजित नहीं हो पाई। लगातार मौसम खराब रहा और मंडी में पड़ी किसानों की मूंगफली बरसात में भीग गई। व्यापारियों ने किसानों से नया माल नहीं मंगवाया था तथा ऐसे में सोमवार को मौसम साफ हुआ और नया माल मंडी पहुंचा तो करीब एक हफ्ते बाद बोली लग पाई। सोमवार को मंडी में बोली के ताजा भाव नीचे सूची में दिए गए है जानकारों ने बताया आज के भाव में अभी तक केवल ग्वार के भावों में हल्का उतार आया है। ग्वार सोमवार को अधिकतम 6100 था और आज ये 6000 है अन्य सभी जिसों के भाव अभी सोमवार के समान ही है। वहीं धाणा की आवक श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी में कम ही है तो भाव 6000/- व 9000/- के बीच स्थिर है। आज भावों में कोई परिवर्तन हुआ तो देर शाम तक बोली समाप्त होने के बाद पाठकों तक पहुंचा दिए जाएंगे अन्यथा भावों का प्रकाशन बुधवार को ही होगा। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की विशेष पेशकश “आज के भाव” कॉलम में हम श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी के रोजाना ताजा भाव आप सभी तक पहुंचाते हैं। सभी जिंसों के भाव नीचे सारणी में दिए जा रहें है। आप क्षेत्र के समस्त किसानों को भी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ जोंड़ कर उन्हें अपने क्षेत्र के सभी समाचारों के साथ खेती बाड़ी की खास खबरों से जोड़े।
ग्वार 6000/- 6100/-
काला ग्वार 5500/-5800/-
मोठ नया 4800/- 6000/-
मूंगफली 4700/- 5700/-
चना 4600 /- 4750/-
सरसों 5500/- 7000/-
मैथी 5500/- 6600/-
गेहूं 2021/- 2300/-
बाजरा 1800/- 2500/-
जीरा 12500/- 15000/-
इसबगोल 11500/- 12700/-
मूंग 4500/- 6500/-
जौ 2100/-2200/-
तिल 8500/-8600/-
तारामीरा 4500/- 4600/-
मतीरा बीज 6000/- 6500/-
खल 3800/- 4000/-



