






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2023। युवतियों व महिलाओं में गणगौर पूजन का उल्लास गली गली छाया नजर आ रहा है। युवतियों ने आज गणगौर की मेंहदी के कार्यक्रम आयोजित किए व अपने हाथों में मेंहदी रचाई। सामूहिक रूप से हो रहें इस पूजन में घर घर युवतियों की हंसी खिलखिलाहट और गीतों की गूंज सुनाई दे रही है। घरों में बुजुर्ग महिलाओं सहित सभी गणगौर पूजन में युवतियों की मदद कर रहें है। कल अनेक स्थानों पर गणगौर उद्यापन के आयोजन होंगे। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके देखें वीडियो, आप क्षेत्र के सभी प्रमुख आयोजनों व प्रामाणिक खबरों से अपडेट रहने के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।



















