May 21, 2026
0000000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2023। गणगौर मेला समिति द्वारा कल शाम चार बजे हनुमान क्लब से गणगौर की शाही सवारी निकाली जाएगी। समिति के व्यवस्थापक देवीलाल उपाध्याय ने बताया कि कस्बे में गणगौर की सवारी का एकमात्र आयोजन होता है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते है। ऊंट, घोड़े, गाजे बाजे के साथ 21 जोड़े गणगौर ईशर निकलेगी। उपाध्याय ने बताया कि कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होगी और गाजे बाजे के साथ सवारी निकाली जाएगी। समिति के सदस्यों ने शाही सवारी की पूरी तैयारियां कर ली गई है।