






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2025। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर सोमवार को उपजिला अस्पताल में आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक लेडी विद लैंप फ्लोरेंस नाइटेंगल का जन्मदिन मनाया। उनके चित्र के आगे मोमबत्ति जलाकर सभी नर्सेज का आभार जताया। उपजिला अस्पताल प्रभारी डॉ एसके बिहाणी ने सभी नर्सेज को बधाई देते हुए कहा कि मरीज की सेहत को सुनिश्चित करने में जितना योगदान डॉक्टर का होता है उतना ही नर्सेस का भी है। वे मरीज की भावनाओं के अनुरूप उनका ध्यान रखती है जो एक अतिमहत्वपूर्ण कार्य है। रमाकांत शर्मा ने बताया कि अस्पताल के सभी नर्सेस कार्यक्रम में शामिल हुए और जनसामान्य में नर्सिंग प्रोफेशन के लिए सम्मान का भाव लाने के लिए प्रयास करने के बारे में चर्चा की गई। सभी को मिठाई खिलाकर उनके कार्य की सराहना की। परमेश्वर ने सभी का आभार जताया।




