May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2021। अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान ताऊ-ते का राजस्थान में रविवार को पहुंच गया। बांसवाड़ा, डूंगरपुर में इस तूफान से कई पेड़ व टीन की छतें उखड़ गई। मौसम विभाग ने आज उदयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर संभाग में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी है। 18 व 19 मई को बीकानेर में 50 किलोमीटर से हवाएं चलने व बारिश की संभावना विभाग ने बताई है। बता देवें आज भी शाम को तेज हवाएं चल सकती है।जिलाकलेक्टर नमित मेहता ने रविवार को ताऊ-ते के सम्बंध में जारी अलर्ट को देखते हुए जिले के सभी उपखंड अधिकारियों को समय पर व्यवस्थाएं दुरस्त करने के निर्देश दिए है। कोविड प्रबंधन प्रभावित नहीं हो इसके निर्देश भी दिए गए है। विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने व सुरक्षित स्थानो पर रहने को कहा है। विशेष तौर पर ग्रामीण इलाकों में नागरिक सावधानी बरतें और सभी नागरिकों तक ये सूचना पहुंचाए की जो टीनशेड वाले मकान, कच्चे झोंपड़े, रहवासीय छपरे, पशुशेड, गोदाम इत्यादि की सुरक्षा व पशुधन की सुरक्षा के लिए सभी जागरूक होवें। जिससे ताऊ-ते के कारण आने वाली हवाओं और बारिश से कोई पशुहानि नहीं हो और जानमाल की सुरक्षा की जा सके।