






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मई 2021। पशु चिकित्सा क्षेत्र में डिग्रीधारी बेरोजगारों के लिए सोमवार सुबह अच्छी खबर आई है। पशुपालन विभाग ने नए व क्रमोन्नत पशु अस्पतालों के लिए 1400 नवीन पदों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है। कृषि एवं पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने बताया कि प्रदेश में संचालित समस्त 198 पशु औषधालयों को पशु चिकित्सालयों में क्रमोन्नत किया गया है। जिनमें 198 पशु चिकित्साधिकारियों, 198 पशुधन परिचरों सहित कुल 396 नवीन पदों का सृजन किया गया है। पशु चिकित्सा उपकेंद्रों से क्रमोन्नत 200 चिकित्सालयों के लिए 200 पशु चिकित्साधिकारी, 200 पशुधन परिचर सहित 400 पद सृजित किए गए है। 300 नवीन पशु चिकित्सा उपकेन्द्र खोलने के लिए 300 पशुधन सहायकों एवं 300 जलधारी सहित 600 नवीन पड़ सृजित किए गए है।




