






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जून 2025। एडीजे कोर्ट श्रीडूंगरगढ़ ने हत्या के मामले में सजा सुनाते हुए तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। एसआई मोहनलाल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यायाधीश सरिता नौशाद ने पति की हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी उसके प्रेमी व एक साथी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मीणा ने बताया कि 2019 में दर्ज एक हत्या के मामले में दुलचासर निवासी सहीराम पुत्र गणेशाराम जाट की हत्या कर पटरियों पर उसके शव को पटक देने के आरोप में मृतक की पत्नी इंद्रादेवी उसके बहनोई व प्रेमी शंकरलाल व एक अन्य साथी रामेश्वर (राकेश) पुत्र भैराराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।




