






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2023। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में आज सावन की हरियाली अमावस्या पर बादल झूम कर के बरसे है और मौसम सुहावना हो गया है। सुबह से उमस व तेज गर्मी से बरसात के आद नागरिकों ने राहत महसूस की है। सुबह सर्वप्रथम बरसात की सूचना मोमासर से आई और मोमासर सहित आस पास के गांवो में अच्छी बरसात हुई है। कस्बे में हल्की बरसात हुई और मौसम में ठंडक छा गई। वहीं गांव ऊपनी, सोनियासर गोदारन सहित आस पास के इलाकों में अच्छी बरसात हुई है। बरसात से किसान प्रसन्न है और नागरिकों को गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट –
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कुछ देर पूर्व मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए भारी बरसात का अलर्ट जारी किया है वहीं चुरू, झुंझुनू, सीकर, हनुमानगढ़, नागौर, भीलवाड़ा, बूंदी, टोंक, कोटा, बारां, झालवाड़, चित्तौड़गढ़, सवाईमाधोपुर, करौली, भरतपुर, और धौलपुर जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्की से माध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि कमजोर संरचनाएं, कच्चे घरों, दीवारों बिजली की लाइनों, पेड़ो आदि को नुकसान हो सकता हैं। ऐसे में सुरक्षित स्थान पर शरण लेवें व पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेवें। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल देंवे और मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें। वहीं विभाग के अनुसार 20 जुलाई को दोनों जिलों में मेघगर्जना के साथ भारी बरसात का येलो अलर्ट जारी किया है वहीं 21 जुलाई के लिए बीकानेर को छोड़ कर केवल चुरू के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं नागौर व श्रीगंगानगर में 17 से 21 जुलाई तक लगातार येलो अलर्ट जारी किया गया है।







